मौसम बदलते ही बढ़ा फ्लू, सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा, सावधानी ही बचाव...

Mar 9, 2026 - 16:40
 0
मौसम बदलते ही बढ़ा फ्लू, सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा, सावधानी ही बचाव...

दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंडक से बढ़ रही हैं वायरल बीमारियां

रुड़की:- 09 मार्च 2026
मार्च का महीना शुरू होते ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। ऐसे बदलते मौसम में फ्लू, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी वायरल संक्रमण का कारण बन सकती है।मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है, जिससे लोग जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में फ्लू, सर्दी-जुकाम, गले में खराश और खांसी की शिकायत अधिक देखने को मिलती है।

डॉ मौ उस्मान का कहना है कि इस मौसम में लोग अक्सर दिन में गर्मी लगने के कारण हल्के कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन शाम और सुबह की ठंड से बचाव नहीं कर पाते, जिससे सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है।

चिकित्सको के अनुसार मौसम बदलने के समय शरीर को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि फ्लू और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हल्की खांसी-जुकाम हो तो लोग लापरवाही न बरतें और समय पर इलाज कराएं, ताकि संक्रमण बढ़ने से रोका जा सके।

बचाव के उपाय 

  • सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें।

  • गुनगुना पानी पीने की आदत डालें।

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें।

  • हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।

  • खान-पान में फल, हरी सब्जियां और विटामिन-सी युक्त आहार शामिल करें।

  • पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें।                                                     

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में थोड़ी सी सावधानी बरतकर फ्लू, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसलिए मौसम के अनुसार दिनचर्या अपनाना और शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0