कलियर प्रैस क्लब की मासिक बैठक में हुआ संगठन विस्तार, पत्रकारिता व जनहित के मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
कलियर। कलियर प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ क्षेत्र के जनमुद्दों, जनसमस्याओं और पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान संगठन के कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से क्लब के पहले से जुड़े तीन सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डॉ. मौ. उस्मान को संगठन मंत्री, मुहम्मद मुस्लिम को सोशल मीडिया प्रभारी तथा मौ. आरिफ हिंदुस्तानी को अनुशासन प्रभारी बनाया गया।
कलियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंडित जावेद साबिर ने कहा कि पत्रकारिता समाज की आवाज को शासन-प्रशासन और आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार की जिम्मेदारी केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं और आम नागरिकों की परेशानियों को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना भी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि कलियर प्रेस क्लब पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। सदस्यों को उनकी क्षमता और सक्रियता के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी भाईचारे और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता, पारदर्शिता और तथ्यों की विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण हैं।
महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा कि नई जिम्मेदारियां पाने वाले सभी सदस्य लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए संगठन मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी और अनुशासन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके पदों में नहीं, बल्कि सदस्यों की एकजुटता, सक्रियता और जिम्मेदारी से काम करने की भावना में होती है।
जावेद अंसारी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई जनमुद्दे हैं। पत्रकारिता का दायित्व है कि जिन लोगों की आवाज व्यवस्था तक नहीं पहुंच पा रही है, उनके मुद्दों को मजबूती के साथ सामने लाया जाए।
उन्होंने कहा कि कलियर प्रेस क्लब आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाने के साथ पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल और संवाद स्थापित करने की दिशा में भी कार्य करेगा।
क्लब के सचिव असलम साबरी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, आपसी सहयोग और एकजुटता बेहद जरूरी है। सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपने का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य लंबे समय से क्लब से जुड़े हुए हैं और उनके अनुभव का संगठन को लाभ मिलता रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ क्लब की गतिविधियों में और अधिक सक्रियता आने की उम्मीद है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में अध्यक्ष पंडित जावेद साबिर, उपाध्यक्ष सर्वर सिद्दीकी, महामंत्री जावेद अंसारी, सचिव असलम साबरी, कोषाध्यक्ष नोशाद अली, संगठन मंत्री डॉ. मौ. उस्मान, सोशल मीडिया प्रभारी मुहम्मद मुस्लिम, अनुशासन प्रभारी मौ. आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, अर्सलान अली, शाह आलम साबरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर सहमति जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0