शिक्षा से ही बनेगा सशक्त भारत, विद्यार्थी देश का भविष्य : गौरव गोयल
रुड़की। राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा पाठ्य सामग्री वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य की नींव हैं और उनकी सफलता ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने छात्रों से कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की जिम्मेदारी युवाओं को आगे बढ़कर निभानी होगी। शिक्षा के बिना जीवन की दिशा अधूरी रहती है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने के साथ देश के विकास में भी योगदान दें।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम कटियार ने पूर्व मेयर गौरव गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से क्षेत्र के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को काफी सहायता मिलती है और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना एक सराहनीय सामाजिक पहल है और इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में विकास त्यागी, विक्रांत पुंडीर, गौरव प्रधान, नवीन जैन, सारंग ग्रोवर, ललित वालिया, आशा चौहान, दुर्गेश नंदिनी नेगी, देवेंद्र पाल, विनीत गोयल, रामकुमार शर्मा, विधाता रानी, सत्य प्रकाश यादव, ललित मोहन जोशी, मोहम्मद अरशद, अजय कुमार, सीमा राव, भारती गुप्ता, दीपा कौशिक, सुरेश चंद्र, सुभाष पंवार और पंकज बेंजवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0