“अगर आप एक माता पिता है तो आज हीं संभल जाएं, वरना कल बहुत देर हो जाएगी… कहीं आपका बच्चा भी तो यही गलती नहीं कर रहा?”

Jan 19, 2026 - 22:19
Jan 19, 2026 - 22:37
 0
“अगर आप एक माता पिता है तो आज हीं संभल जाएं,  वरना कल बहुत देर हो जाएगी… कहीं आपका बच्चा भी तो यही गलती नहीं कर रहा?”

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम माता-पिता अपने बच्चों के लिए सब कुछ करना चाहते हैं—अच्छा स्कूल, महंगे कोचिंग, बेहतर कपड़े और सुरक्षित भविष्य। लेकिन इसी कोशिश में हम एक सबसे जरूरी चीज़ भूलते जा रहे हैं—अपने बच्चों को समय देना। कई बार बच्चे गलत रास्ते पर कदम रख देते हैं और हमें भनक तक नहीं लगती। और जब तक एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। अक्सर बच्चे कौन-सी गलतियाँ कर बैठते हैं?

▪ मोबाइल और सोशल मीडिया की लत –बच्चा हँस रहा है, चुप है, अपने कमरे में है… हमें लगता है सब ठीक है, पर स्क्रीन के पीछे उसकी दुनिया बदल रही होती है।

▪ झूठ बोलने की आदत –अक्सर आज का बच्चा डर के कारण, डाँट से बचने के लिए, या ध्यान पाने के लिए बच्चा धीरे-धीरे झूठ बोलना सीख जाता है।

▪ गलत संगत - एक गलत दोस्त, एक गलत संगत बच्चे के पूरे भविष्य को अंधेरे में धकेल सकती है।

▪ पढ़ाई से मन हटना – जब बच्चे को समझने वाला कोई नहीं मिलता, तो उसका भरोसा पढ़ाई से उठने लगता है।

▪ मन की बात दबा लेना –बच्चा मुस्कुराता रहता है, लेकिन अंदर ही अंदर टूटता रहता है… और माता-पिता कुछ समझ ही नहीं पाते।

सबसे दर्दनाक सच्चाई… जब बच्चा बिगड़ता है, तो सबसे पहले उंगली बच्चे पर उठती है। लेकिन शायद कभी हमने यह नहीं सोचा कि कहीं हमारी चुप्पी, हमारा समय न देना, हमारी सख्ती ही तो वजह नहीं?

तो हम अपने बच्चों को कैसे सुधार सकते हैं?

✔ हर दिन थोड़ा सा समय दें –

महंगे खिलौने नहीं, बस 1–2 घंटे दिल से बातचीत।

✔ डाँटने से पहले सुनें –

बच्चे की गलती के पीछे का कारण समझिए।

✔ दोस्त बनिए, जासूस नहीं –

बच्चा आपसे डरे नहीं, आप पर भरोसा करे।

✔ गलती पर सजा नहीं, समझाइश दें –

गलतियों से ही बच्चा सीखता है।

✔ मोबाइल से ज़्यादा “आप” ज़रूरी हैं –

बच्चा वही करेगा जो आपको करते देखेगा।

एक सवाल जो हर माता-पिता को खुद से पूछना चाहिए…

“क्या मेरा बच्चा मुझसे खुलकर बात कर सकता है?”

अगर जवाब “नहीं” है, तो आज ही संभलने की जरूरत है।

आज के दौर में जब माता-पिता यह सवाल पूछते हैं—
“हमारा बच्चा ऐसा क्यों हो गया?”
तो ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. मौ उस्मान के अनुसार:

“सवाल यह नहीं कि बच्चा क्यों बिगड़ रहा है,
असली सवाल यह है कि वह किससे दूर होता जा रहा है?”

डॉ. उस्मान की नज़र में बच्चों के बिगड़ने की असली वजह

डॉ. मौ उस्मान, जो कई वर्षों से शिक्षा जगत से जुड़े हैं और हज़ारों बच्चों को नज़दीक से समझ चुके हैं, मानते हैं कि
आज का बच्चा सबसे ज़्यादा समझा जाना चाहता है,
लेकिन सबसे कम समझा जा रहा है।

डॉ मौ उस्मान के अनुसार—

माता-पिता के पास समय नहीं, पर अपेक्षाएँ बहुत हैं
बच्चे के हाथ में मोबाइल है, पर सिर पर कोई साया नहीं
बच्चे से हर दिन सवाल पूछे जाते हैं—
लेकिन कभी यह नहीं पूछा जाता कि “तू खुश है या नहीं?”

डॉ. मौ. उस्मान का मार्मिक वक्तव्य

“मैंने स्कूल में ऐसे बच्चे देखे हैं
जिनके पास सब कुछ है—
किताबें, कोचिंग, सुसज्जित घर, माता-पिता के पास पैसा, गाड़ी व अन्य सुविधाएँ…
लेकिन उनके पास कोई नहीं है
जो उन्हें दिल से सुन सके।”

आज बच्चा गलती करता है,
तो हम उसे डाँट देते हैं,
लेकिन यह नहीं पूछते कि
उस गलती के पीछे कौन-सा दर्द छुपा है।

याद रखिए,
बच्चा जब बिगड़ता है
तो वह शोर नहीं मचाता—
वह चुप हो जाता है।
और यही चुप्पी सबसे खतरनाक होती है।”

डॉ. मौ उस्मान
(चेयरमैन, ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल) के अनुसार 

आज के बच्चों की खामोश पुकार

▪ “मुझे सुना जाए”
▪ “मुझ पर भरोसा किया जाए”
▪ “मुझसे तुलना न की जाए”
▪ “मुझे सिर्फ नंबरों से मत आँको”

डॉ. उस्मान कहते हैं—
अगर बच्चा गलत रास्ते पर जा रहा है,
तो सबसे पहले उसे सही इंसान चाहिए,
सख्त इंस्ट्रक्शन नहीं।

माता-पिता के लिए डॉ. उस्मान की सीधी अपील

✔ रोज़ बच्चे के साथ बैठिए, बिना मोबाइल लिए कम से कम 1-2 घण्टे अपने बच्चों के साथ बैठे।

✔ उसकी बात पूरी सुनिए, बीच में टोके बिना
✔ गलती पर शर्मिंदा नहीं, समझदार बनाइए
✔ उसे यह महसूस कराइए—
“तेरे साथ मैं हूँ”

“जिस बच्चे को घर में अपनापन मिल जाता है,
उसे बाहर गलत सहारे की ज़रूरत नहीं पड़ती।”

अंतिम संदेश: उज्ज्वल भविष्य की कुंजी

डॉ. मौ उस्मान का मानना है—

“ब्राइट फ्यूचर सिर्फ अच्छे स्कूल से नहीं बनता,
वह तब बनता है
जब माँ-बाप अपने बच्चे का हाथ
मज़बूती से थामे रखते हैं।”

आज अगर हमने बच्चे को समझ लिया,
तो कल वही बच्चा
परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेगा।

यह खबर नहीं…
हर माता-पिता के लिए एक आईना है।

अगर इन लाइनों ने आपके दिल को छू लिया हो तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। ताकि हर माता-पिता अपने बच्चों को समय दे। और हम अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल कर सकें। 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0