ब्रेकिंग न्यूज:- जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा शीतलहर के चलते 16 जनवरी का अवकाश घोषित, सभी सरकारी/अर्धसरकारी/प्राइवेट स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

Jan 15, 2026 - 19:33
 0
ब्रेकिंग न्यूज:- जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा शीतलहर के चलते 16 जनवरी का अवकाश घोषित, सभी सरकारी/अर्धसरकारी/प्राइवेट स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

हरिद्वार। जनपद में सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने आमजन के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कल दिनांक 16 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन द्वारा यह निर्णय विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, गर्म कपड़ों का प्रयोग करें तथा ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। साथ ही प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी उचित निर्णय लिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0