पिरान कलियर के लाल का कमाल: ‘Izhar Ni Karda’ ने मचाया संगीत की दुनिया में धमाल.....

Jan 21, 2026 - 11:55
Jan 21, 2026 - 11:56
 0
पिरान कलियर के लाल का कमाल: ‘Izhar Ni Karda’ ने मचाया संगीत की दुनिया में धमाल.....

पिरान कलियर:- शानदार अभिनय और दिल को छू लेने वाली आवाज के साथ पिरान कलियर के मशहूर कलाकार का नया म्यूजिक वीडियो “Izhar Ni Karda” आज 20 जनवरी को रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर वर्ग के श्रोताओं से जबरदस्त प्यार बटोर रहा है।

इस म्यूजिक वीडियो में कलाकार की भावपूर्ण आवाज और सशक्त अभिनय ने गाने को खास बना दिया है। प्रेम और जज़्बातों से भरे इस सॉन्ग को युवाओं द्वारा खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। वीडियो की प्रस्तुति, लोकेशन और भावनात्मक अंदाज दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। स्थानीय लोगों में भी इस गाने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिरान कलियर जैसे क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना यहां के उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

 कलाकार और उनकी पूरी टीम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि स्थानीय हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए इस म्यूजिक वीडियो को अधिक से अधिक लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें।

📺 पूरा गाना देखने के लिए लिंक:

🔗 https://youtu.be/4fx4fxSY51s?si=A4mPQRVBFjrLJbhN

स्थानीय कलाकारों की इस मेहनत और लगन से न केवल पिरान कलियर का नाम रोशन हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की प्रतिभा भी संगीत की दुनिया में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 4