हज–2026: उत्तराखंड से आठ स्टेट हज इंस्पेक्टर चयनित, यात्रियों की सेवा व मार्गदर्शन की बडी जिम्मेदारी..
उत्तराखंड:-
पिरान कलियर:- उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा वर्ष 2026 की हज यात्रा के लिए आठ स्टेट हज इंस्पेक्टरों का चयन कर लिया गया है। चयनित इंस्पेक्टर हज यात्रियों के साथ यात्रा पर जाएंगे और उन्हें यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं, मार्गदर्शन तथा समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेंगे।
राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित स्टेट हज इंस्पेक्टरों में विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विभागों से जुड़े अनुभवी अधिकारी शामिल हैं। चयनित इंस्पेक्टरों के नाम इस प्रकार हैं—
इदरीस अहमद, प्रधानाचार्य, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, जसपुर
सदाकत हुसैन, प्रधानाचार्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाजपुर
मौ गुलजार एवं मौ मोहसिन, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर ढाढेकी।
मौ जावेद, सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट, रेलवे स्टेशन देहरादून
गुल सनव्वर, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तीर्थ प्रथम, जसपुर
तारिक हुसैन, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ज्वालापुर
शकील अहमद, सहायक अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मंगलौर
उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड से कुल 1366 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर जाएंगे। प्रत्येक 150 हज यात्रियों पर एक स्टेट हज इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चयनित सभी स्टेट हज इंस्पेक्टरों को 24 से 26 जनवरी तक मुंबई स्थित सेंट्रल हज कमेटी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले इंस्पेक्टरों का चयन निरस्त माना जाएगा।
इसके साथ ही मार्च के अंतिम सप्ताह तक हज यात्रियों के टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद फ्लाइट की तिथियों की घोषणा की जाएगी। हज समिति ने सभी चयनित इंस्पेक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा जताई है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0