हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 18 से 40 साल के युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका
डॉ मौ उस्मान (मुख्य सम्पादक)
हरिद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 सितंबर 2026, बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार परिसर में आयोजित होगा और इसकी शुरुआत प्रातः 10:30 बजे से होगी।
रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में सिस्कोल, हरिद्वार, एपेक्स कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेट बॉन्ड ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, एसको लॉजिस्टिक्स, युवाशक्ति फाउंडेशन, सहयोग प्राइवेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, करन एचआर, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज तथा पुखराज हेल्थकेयर सहित अन्य प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल के अनुसार रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उन्हें उत्तराखंड राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार परिसर में अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की गई है। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0