बकरी के बच्चों को कुत्ते के फांडने पर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल
पिरान कलियर
थाना कलियर क्षेत्र के ग्राम बेडपुर में पालतू कुत्तों द्वारा बकरी के बच्चों को फांडने पर विवाद ने भीषण खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला इस कदर बढ़ा कि दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर एक ही पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों को लहूलुहान कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण इदरीश गांव में ही डेयरी फार्म चलाकर भैंस और बकरी पालन करते हैं। पड़ोस में रहने वाले दबंगों के पालतू कुत्ते अक्सर डेयरी में घुसकर जानवरों के बच्चों को नुकसान पहुँचाते हैं। 10 अप्रैल को कुत्तों ने डेयरी में घुसकर बकरी के बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई।
शिकायत करने पर हुआ जानलेवा हमला इदरीश जब इसकी शिकायत करने और कुत्तों को बांधकर रखने की बात कहने विपक्ष के घर गया, तो विवाद बढ़ गया।आरोप है कि जब इदरीश वापस अपनी डेयरी पर आया,तो रहमान उर्फ बिल्ली अपने भाइयों और दर्जनों साथियों के साथ लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर वहां पहुँच गया। दबंगों ने इदरीश और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।शोर सुनकर बचाने आए फैजान,दानिश, गुलशन, शोयब और शाहरान को भी हमलावरों ने बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार,मुख्य आरोपी रहमान उर्फ बिल्ली और उसके भाइयों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर पहले भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0