हरिद्वार में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50-60 उपद्रवियों पर मुकदमा — 5 आरोपी गिरफ्तार

Apr 8, 2026 - 19:25
 0
हरिद्वार में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50-60 उपद्रवियों पर मुकदमा — 5 आरोपी गिरफ्तार

हरीद्वार।  श्यामपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद हुए बवाल पर हरिद्वार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपद्रवियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें 5 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।


दरअसल, 01 अप्रैल 2026 को चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए चौकी में तोड़फोड़ कर दी और राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
इस घटना के बाद चौकी प्रभारी नवीन चौहान की शिकायत पर कोतवाली श्यामपुर में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत 10 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कीं। विवेचक उ0नि0 सन्तोष सेमवाल के नेतृत्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
सुबोध, सन्दीप, सोनू उर्फ टुंडा, गोविन्द शाह और रामबाबू उर्फ भूरा
पुलिस का सख्त संदेश:
हरिद्वार पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी बात कानूनी तरीके से रखें, न कि उपद्रव फैलाकर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0