बारिश की बूंद-बूंद सहेजने की पहल: कलेक्ट्रेट में वाटर हार्वेस्टिंग का शुभारंभ, जल संरक्षण को लेकर प्रशासन और नगर पालिका ने बढ़ाया कदम
हरिद्वार। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में नगर पालिका की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, रोशनाबाद स्थित वार्ड नंबर 13 में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान वर्षा जल के संरक्षण, उसके बेहतर उपयोग और भूजल स्तर को रिचार्ज करने की दिशा में नगर पालिका एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
वाटर हार्वेस्टिंग कार्य के शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल रिचार्ज के लिए उपयोग किया जा सकता है। इससे बारिश के पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के साथ-साथ भूजल स्तर को बनाए रखने और भविष्य में संभावित जल संकट को कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग कार्य की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राजीव शर्मा ने कहा कि “जल केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है।” उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक नागरिक वर्षा जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने घरों एवं संस्थानों में भी जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाए।
वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा सकता है और इससे लंबे समय तक पानी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों, संस्थानों और अन्य परिसरों में वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था अपनाएं तथा पानी के सदुपयोग के प्रति जागरूक बनें।
कार्यक्रम के दौरान सभासद दीपक नौटियाल, केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, महामंत्री पंकज चौहान, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, आदित्य मलिक, गौरव गुर्जर, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, नीरज प्रेमी, लज्जे राम, अवधेश राय, सुधांशु राय, देवांश कश्यप, मुकेश रावत, गौतम पाल, संचित डागर, अभिषेक कृष्ण, रामनिवास गुर्जर, श्वेता श्रीवास्तव, केशवी भट्ट, दीपा सिंह, आंचल जोशी, कमला शर्मा
सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्द की आवाज न्यूज की ओर से आप सभी दर्शकों से भी अनुरोध है कि जल संरक्षित करे—आज बारिश का पानी बचाएंगे, तभी कल पानी का संकट टाल पाएंगे।
नगर पालिका और जिला प्रशासन की यह पहल जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0