नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार/पिरान कलियर। नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर अधिक पैसे कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में पिरान कलियर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने NIC तिराहा से करीब 50 मीटर दूर रतमऊ नदी पुल, धनौरी-कलियर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी केयर हॉस्पिटल, भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36.79 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का पुलिस ने दावा किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कलियर और आसपास के क्षेत्र से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक लाकर एकत्र करता था और उसे कथित तौर पर मुनाफे पर बेचकर अपना खर्च चलाता था।
मामले में पिरान कलियर थाने पर मु0अ0सं0 243/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह, उम्र 32 वर्ष
हाल निवासी: केयर हॉस्पिटल, भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार
बरामदगी
36.79 ग्राम अवैध स्मैक
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार
- उ0नि0 मुनव्वर हुसैन
- हे0का0 271 इसरार अली
- हे0का0 11 माजिद खान
- का0 945 विकास त्यागी
- का0 577 कैलाशराम
पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0