हरिद्वार में अवैध नशीली दवाओं पर प्रशासन की सख्ती, QRT टीम ने चलाया विशेष अभियान...

Feb 10, 2026 - 20:39
 0
हरिद्वार में अवैध नशीली दवाओं पर प्रशासन की सख्ती, QRT टीम ने चलाया विशेष अभियान...

हरिद्वार, 10 फरवरी।

जनपद हरिद्वार में नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अपर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में उप औषधि नियंत्रक द्वारा एक क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर एवं लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी इलाके में बीते कुछ समय से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए QRT टीम ने सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कुल 10 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित कोई भी दवा नहीं पाई गई। हालांकि, नियमों के उल्लंघन पर 07 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि 01 दुकान की क्रय-विक्रय गतिविधियों पर रोक लगाई गई। इसके साथ ही 02 थोक दवा विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया गया।टीम द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाओं का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए। बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति के किसी भी प्रकार की दवा बिक्री न की जाए।

यह कार्रवाई वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम में हरिद्वार, टिहरी एवं देहरादून के औषधि निरीक्षक शामिल रहे। औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित में भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध औषधि विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0