कोटद्वार विवाद मामले में दीपक का समर्थन करने जा रहे भीम आर्मी का कार्यकर्ताओं को चण्डीघाट पर पुलिस ने रोका गया, माहौल तनावपूर्ण......
उत्तराखंड
कोटद्वार में चल रहे विवाद के बीच दीपक कुमार के समर्थन में जा रहे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और उनके समर्थकों को पुलिस ने चंडीघाट चौकी पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने पर अड़ने से मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भीड़ को रोकने की कोशिश की। बातचीत विफल होने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महक सिंह समेत कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें रोशनाबाद भेज दिया।
स्थिति को संभालने के लिए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह और इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
कोटद्वार में विवाद की शुरुआत 26 जनवरी को हुई थी, जब एक मुस्लिम दुकानदार की करीब 30 वर्षों से संचालित दुकान “बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर” के नाम को लेकर आपत्ति जताई गई। कुछ संगठनों ने दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द पर सवाल खड़े किए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।
इसी दौरान स्थानीय युवक दीपक कुमार दुकानदार के समर्थन में सामने आए। सांप्रदायिक भेदभाव के खिलाफ उनकी आवाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया।
चंडीघाट पर रोके जाने के बाद भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज दबाई जा रही है। महक सिंह ने साफ कहा कि दीपक कुमार को समर्थन देना उनका संवैधानिक अधिकार है और इसे दबाने की कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0