फ्री मेडिकल कैंप का हुआ समापन, डॉक्टरों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Aug 28, 2026 - 21:26
 0
फ्री मेडिकल कैंप का हुआ समापन, डॉक्टरों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

पिरान कलियर। हजरत साबिर पाक के 758वें उर्स के मौके पर पिरान कलियर मेले में पिछले चार दिनों से चल रहे फ्री मेडिकल कैंप का शुक्रवार शाम करीब 6 बजे विधिवत समापन किया गया।

यह मेडिकल कैंप हाजी शहिद हसन, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं हेल्थ एंड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया गया था। कैंप के दौरान बाहर से आने वाले जायरीनों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध कराकर सेवा की गई।

समापन अवसर पर हाजी शेर अली, पूर्व चेयरमैन सहकारी संघ दौलतपुर एवं नसीम अहमद प्रधान, रहमतपुर ने कैंप में सेवा देने वाले डॉक्टरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर नसीम अहमद प्रधान ने कहा कि डॉक्टरों ने दिन-रात कैंप में मौजूद रहकर दूर-दराज से आने वाले जायरीनों की सेवा की और जरूरतमंद लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराईं। डॉक्टरों की यह सेवा वास्तव में काबिले-तारीफ है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और आने वाले वर्षों में भी फ्री मेडिकल कैंप को इसी तरह जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने डॉक्टरों, सहयोगियों और कैंप में सेवा देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0