पिरान कलियर में डेढ़ साल की बच्ची को घर में से अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज।

Jan 19, 2026 - 11:45
Jan 19, 2026 - 11:46
 0
पिरान कलियर में डेढ़ साल की बच्ची को घर में से अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज।

पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां डेढ़ साल की मासूम बच्ची को घर से चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने ओर बच्ची को बरामद करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र निवासी मोसिना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले कुछ महीनों से उनके पड़ोस में अकेले रह रहा था। 17 जनवरी की शाम करीब 5 बजे उनकी डेढ़ साल की पुत्री को उनके घर से चोरी कर ले गया।घटना के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं।

पीड़िता ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0