मंगलौर में युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली...

Feb 19, 2026 - 22:00
Feb 19, 2026 - 22:03
 0
मंगलौर में युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली...

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। राजेश प्रजापति नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश प्रजापति लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि लगातार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह मानसिक रूप से काफी तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0