उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले..

Feb 13, 2026 - 19:09
 0
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले..

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। इस सूची में कुल 20 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  एसटीएफ में तैनात रहे नवनीत भुल्लर को अब हरिद्वार का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। उनसे जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब तक हरिद्वार में तैनात रहे प्रमेंद्र डोभाल को राजधानी देहरादून का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। प्रदेश की विशेष कार्यबल इकाई (STF) की जिम्मेदारी एक बार फिर अजय सिंह को सौंपी गई है। वे अब एसटीएफ उत्तराखंड के पुलिस कप्तान के रूप में कार्य करेंगे।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत जितेंद्र मेहरा को बागेश्वर जिले की कमान सौंपी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 12 फरवरी को प्रदेश में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे। अब आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा व सेवाएं मिलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0