सांसद डिंपल यादव का 48वां जन्मदिन पिरान कलियर में धूमधाम से मनाया गया।

Jan 15, 2026 - 19:56
Jan 15, 2026 - 19:57
 0
सांसद डिंपल यादव का 48वां जन्मदिन पिरान कलियर में धूमधाम से मनाया गया।


पिरान कलियर:- आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का 48वां जन्मदिन पिरान कलियर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिरान कलियर पहुंचने पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू एवं राष्ट्रीय सचिव भौसम अली ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान लाल भारती ने कहा कि आज डिंपल यादव का जन्मदिन पिरान कलियर की पावन धरती पर केक काटकर मनाया गया। साथ ही गरीबों को भोजन वितरण किया गया तथा दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल चढ़ाकर उनकी लंबी उम्र और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की दुआएं मांगी गईं।

इस मौके पर राव धन्नू ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं भौसम अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है और कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेंद्र गुल्लर (पूर्व जिला अध्यक्ष), शार्थिका यादव, नईम अब्बासी, शाहरूख भावक, सुरेंद्र सिंह, मेन पाल, पूजा अंबेडकर, शानू कुमार, राकेश पाल, मेहराज अहमद, राव दत्ता, महेंद्र पाल सिंह, शायान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और 2027 के लक्ष्य को हासिल करने के संकल्प के साथ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0