अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलौर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, भाजपा सरकार पर साधा तीखा हमला

Jan 4, 2026 - 23:37
 0
अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलौर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, भाजपा सरकार पर साधा तीखा हमला

(रुड़की/मंगलौर) मंगलौर में अंकिता हत्याकांड को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलौर पहुंचे। जहां उन्होंने अंकिता हत्याकांड पर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला,

 हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वीआईपी को बचाने में लगी है और अब सरकार अपने अधिकारियों को भी सामने ला रही है, उनसे उल्टे सीधे बयान जारी करा रही है। जबकि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो और जो भी दोषी हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है सरकार को इस मामले में सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ताकि अंकिता के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिल सके।  

इस दौरान कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जात्ति, नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, राव शेर मोहम्मद, राव आफाक, रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, जितेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम कस्बे में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।

इस कैंडल मार्च में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मौजूद रहे कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करने की जोरदार मांग की। हाथों में मोमबत्तियां लेकर चल रहे लोगों ने मृतक अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय दिलाने का संकल्प लिया 

इस मौके पर मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है और भाजपा से जुड़े लोग मासूम बेटियों को निशाना बना रहे हैं जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक ने कहा कि सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है जबकि पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। कैंडल मार्च के दौरान पूरा मंगलौर कस्बा सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा। लोगों में आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0