अपराध पर प्रहार, जनता से संवाद: नवनियुक्त एसएसपी नवनीत भुल्लर का विज़न..

Feb 14, 2026 - 18:26
Feb 14, 2026 - 18:26
 0
अपराध पर प्रहार, जनता से संवाद: नवनियुक्त एसएसपी नवनीत भुल्लर का विज़न..

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनविश्वास को मजबूत करना उनकी पहली जिम्मेदारी है। एसएसपी ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को और अधिक सतर्क व सक्रिय बनाया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल के लिए “मित्र पुलिस” मॉडल को और सशक्त किया जाएगा, ताकि जनता बेझिझक पुलिस से जुड़ सके। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा। ओवरलोडिंग और ई-रिक्शाओं के अव्यवस्थित संचालन पर सख्ती होगी।

हरिद्वार में बढ़ती भिक्षावृत्ति पर चिंता जताते हुए एसएसपी ने कहा कि भिक्षुक गृहों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए विशेष तकनीकी टीम और रणनीति तैयार की जा रही है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एसएसपी ने कहा कि हरिद्वार पुलिस जनहित, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। नए एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस अपराध नियंत्रण, जनसंवाद और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0