सिडकुल में नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार, 240 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी...
हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अवैध नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष सिडकुल ने अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू की। दिनांक 31 जनवरी 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने आईएमसी चौक सिडकुल क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध 240 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। साथ ही एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है। बरामद दवाइयां एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़ा गया आरोपी अभिजीत पुत्र मनिमोहन रॉय, निवासी पीर वाली गली, राजीव नगर, आर्य नगर ज्वालापुर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार का रहने वाला है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र मंमगाई
कांस्टेबल हरी सिंह
कांस्टेबल रिपेन्द्र कैंतुरा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0