प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 192 गोलियों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार...

Jan 15, 2026 - 22:13
 0
प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 192 गोलियों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार...

मंगलौर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चेकिंग के दौरान ट्रामाडोल की 192 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में काम करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक शिवम को दबोच कर उसके कब्जे से 192 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल) बरामद की गई।अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी का नाम शिवम पुत्र प्रताप निवासी ग्राम मंझौल, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,हैड कांस्टेबल सुरेश और पंकज शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0