हरिद्वार सेल्समैन लूटकांड का पर्दाफाश अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर दबोचे

Jan 6, 2026 - 00:02
Jan 6, 2026 - 00:03
 0
हरिद्वार सेल्समैन लूटकांड का पर्दाफाश अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर दबोचे

(हरिद्वार) हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिखाया है कि अपराध चाहे कितना भी शातिराना क्यों ना हो कानून की पकड़ से बच पाना नामुमकिन है। गत दिनों बहादराबाद थाना क्षेत्र में सेल्समैन से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से न सिर्फ लाखों की लूटी गई नगदी ही बल्कि अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। 

*एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के सख्त निर्देश पर कसी नकेल*

बीती 30 दिसंबर को हरिद्वार क्षेत्र के शान्तरशाह में सेल्समैन से लूट की घटना सामने आते ही मामले को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल सख्त रूप अपनाया। उन्होंने सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट और थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी का जिम्मा एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी को सौंपा गया ताकि किसी भी स्तर पर कोई भी चूक ना हो। एसएसपी के निर्देशों के क्रम में सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने मैन्युअल और डिजिटल पुलिसिंग का बेहतरीन तालमेल दिखाया। सीआईयू से मिले तकनीकी सहयोग के साथ घटनास्थल के आसपास के मार्गों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद रेकी, ग्राउंड जीरो पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। 

बदमाशों ने वारदात को ऐसे दिया था अंजाम

पीड़ित सेल्समैन कृष्ण राणा 30 दिसंबर को जगजीतपुर स्थित देशी शराब के ठेके से रुपये लेकर ऑटो के जरिए रुड़की जा रहा था। पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर तमंचे के बल पर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार निगरानी और पुख्ता सबूत के बाद पुलिस ने नहर पटरी तिरछापुल के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मौके से श्रवण गिरी और प्रणव नाम के दो बदमाशों को अवैध तमंचे और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। और यह भी सामने आया की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी हरिद्वार क्षेत्र के ही सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई थी। 

पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और यूपी तथा उत्तराखंड में पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। श्रवण गिरी के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है जबकि प्रणव भी कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के दो अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों का कब्जे से ₹4 लाख 06 हजार नकदी और लूटी गई रकम से खरीदा गया करीब ₹40 हजार का मोबाइल, 315 बोर का तमंचा मय जिंदा कारतूस और चोरी की घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस पूरी कार्यवाही में बहादराबाद पुलिस टीम के साथ सीआईयू हरिद्वार की भूमिका भी सराहनीय रही है। हरिद्वार पुलिस की इस कामयाबी ने एक बार फिर अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है। कि कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता और जमीनी स्तर पर की गई मेहनत का नतीजा है कि अपराधियों का नेटवर्क लगातार टूट रहा है। और आमजन खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा है। लूट कांड के सफल खुलासे और शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी में थाना बहादराबाद पुलिस टीम के साथ-साथ सीआईयू हरिद्वार की अहम भूमिका रही। कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जिस मुस्तैदी, सूझबूझ और समर्पण के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया। वह वाकई काबिले तारीफ है और चारों ओर हरिद्वार पुलिस की सराहना की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0