राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों व विभागों में दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ, पुलिस कर्मियों ने ली मताधिकार का प्रयोग की शपथ.....
16 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ
हरिद्वार:- 24 जनवरी 2026
आज दिनांक 24-01-2026 को राष्ट्रीय मताधिकार दिवस के अवसर पर एसपी/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में जवानों को जाति/धर्म आदि प्रलोभनों से दूर रहकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। उक्त शपथ कार्यक्रम जनपद के सभी थाना, कार्यालयों और शाखाओं में भी आयोजित किया गया।
16 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर में जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी निर्वाचनों में बिना किसी प्रलोभन एवं भेदभाव के अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने युवा मतदाताओं से आवाहन किया ही जो युवा मतदाता जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली ही वह अपना नाम मतदाता सूची में आवश्यक दर्ज कराए तथा अपना फोटो पहचान पत्र भी आवश्यक बनाए ताकि सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। जनपद के विभिन्न स्कूल कॉलेजों एवं कार्यालयों में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों तथा कार्यालयों में अधिकरियों एवं कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलाई गई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, केवी इंटर कॉलेज लक्सर,जीजीआईसी बुग्गावाला हरिद्वार में छात्र छात्राओं को मतदाता की शपथ दिलाई गई तथा जल निगम कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदाता की शपथ ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0