सड़क किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप.

Mar 18, 2026 - 19:34
Mar 18, 2026 - 19:37
 0

 हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में दुर्गा चौक अंडरपास के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धूकर जलने लगी और ऊंची लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और केवल उसका ढांचा ही बचा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। गनीमत यह रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0