हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो एसपी सहित छह सीओ बदले....

Feb 6, 2026 - 08:21
 0
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो एसपी सहित छह सीओ बदले....

हरिद्वार

हरिद्वार जनपद में पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा कदम उठाते हुए दो पुलिस अधीक्षक सहित छह क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। यह निर्णय पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए जाने के उद्देश्य से लिया गया है।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पूर्व भी एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल द्वारा जनपद हरिद्वार में 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिनमें 11 निरीक्षक एवं चार उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। लगातार हो रहे इन फेरबदल से जनपद की कानून व्यवस्था को और मजबूत किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

इसी क्रम में बृहस्पतिवार देर रात आठ राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी आदेशों के अनुसार जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक ऑप्स, सुश्री निशा यादव को पुलिस अधीक्षक तकनीकी एवं महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को क्षेत्राधिकारी सदर, लाइन व कार्यालय का दायित्व दिया गया है।

इसके अतिरिक्त संजय चौहान को क्षेत्राधिकारी सर्किल ज्वालापुर व आंकिक कार्यालय, सुश्री नताशा सिंह को क्षेत्राधिकारी सर्किल रुड़की, अभिनय चौधरी को क्षेत्राधिकारी सर्किल मंगलौर, देवेंद्र सिंह नेगी को क्षेत्राधिकारी सर्किल लक्सर तथा विपेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात, कुंभ मेला 2027 एवं थाना बुग्गावाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0