शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के बाद कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।

Jan 20, 2026 - 22:03
 0
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के बाद कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।

देहरादून:- विद्यालयी शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उप निदेशक पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नति के बाद संयुक्त निदेशक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत चार अधिकारियों को उप निदेशक स्तर पर नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न जनपदों में तैनात संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। इस संबंध में शासन द्वारा तैयार किए गए तैनाती प्रस्ताव पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र तैनाती आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

हाल ही में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की संस्तुति के उपरांत उप निदेशक स्तर के जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई थी, उनमें अत्रेय सयाना, आशुतोष भण्डारी, नागेन्द्र बत्र्वाल, कमला बड़वाल एवं हरक राम कोहली शामिल हैं। पदोन्नति के बाद शासन ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की है। इसके तहत अत्रेय सयाना को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी, आशुतोष भण्डारी एवं नागेन्द्र बत्र्वाल को संयुक्त निदेशक (प्राथमिक) शिक्षा निदेशालय, कमला बड़वाल को मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी तथा हरक राम कोहली को मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त प्राचार्य डायट गोपेश्वर आकाश श्रीवास्तव को मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्राचार्य डायट रुद्रप्रयाग सी.पी. रतूड़ी को सचिव उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है। तरुण पंत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पिथौरागढ़ को मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ तथा अमित कोठियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) उत्तरकाशी को मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उधर खण्ड शिक्षा अधिकारी पद से पदोन्नत चार अधिकारियों को उप निदेशक स्तर पर नई तैनाती दी गई है। इसके अंतर्गत नरेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिद्वार के पद पर तैनाती के साथ-साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) हरिद्वार, हिमांशु नौगांई को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पिथौरागढ़ तथा अंशुल बिष्ट को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग में अधिकारियों और शिक्षकों को समयबद्ध पदोन्नति देने के निर्देश दिए गए हैं। हालिया डीपीसी के बाद पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0