कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध अपराधी व फरार वारंटी गिरफ्तार, नाजायज रामपुरी चाकू बरामद..

Mar 17, 2026 - 15:19
 0

पिरान कलियर:- हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने 16 मार्च 2026 की रात संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान एक आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस टीम ने कलियर नहर पटरी से इस्लाम खान (50 वर्ष), निवासी ग्राम कुडिया रमपुरवा, थाना जोगापट्टी, जिला पूर्वी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज रामपुरी चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 56/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी मुकेश कुमार (45 वर्ष), निवासी धनौरी, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार को भी गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी वाद संख्या 18/2022, धारा 125(3) सीआरपीसी के अंतर्गत की गई है।

दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल प्रकाश मनराल एवं होमगार्ड राजेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0