शराब तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक दस टायरा ट्रक के साथ चालक दबोचा  300 पेटी अंग्रेज़ी शराब बरामद।

Jan 15, 2026 - 04:37
Jan 15, 2026 - 20:16
 0
शराब तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक दस टायरा ट्रक के साथ चालक दबोचा  300 पेटी अंग्रेज़ी शराब बरामद।

कोई कितना भी शातिर हो, कानून से बच नहीं सकता”

— 

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

10 टायरा ट्रक से 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मंगलौर।
मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के स्पष्ट और सख्त निर्देशों पर कोतवाली मंगलौर पुलिस एवं सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार किया है।

पुलिस टीम ने एक 10 टायरा ट्रक को पकड़कर उसमें लदी हरियाणा ब्रांड ‘सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की’ की 300 पेटियां बरामद की हैं। इस दौरान ट्रक चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

कैमिकल की आड़ में बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप

दिनांक 14 जनवरी 2026 को चौकी लंढौरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को विशेष गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर एक संदिग्ध 10 टायरा ट्रक को रोककर पूछताछ की गई। चालक ने ट्रक में कैमिकल लदा होने की बात कही, लेकिन उसके लगातार टालमटोल वाले जवाब और संदिग्ध व्यवहार ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया।

जब ट्रक कंटेनर की गहन तलाशी ली गई तो अंदर छिपाकर रखी गई 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से बिहार भेजा जा रहा था।

रूट बदलकर बचने की कोशिश, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी भारी पड़ी

पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने स्वीकार किया कि यह शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार पहुंचाई जानी थी। हरिद्वार जनपद में चल रही सघन चेकिंग और भारी वाहनों पर कड़ी निगरानी के चलते उसने रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन हरिद्वार पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी चाल नाकाम साबित हुई।

कानून का शिकंजा कसता गया

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा—

“मंगलौर क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब, नशा तस्करी और अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। कोई कितना भी चालाक क्यों न हो, पुलिस की नजर से बच नहीं सकता।”

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 61(2), 318(4) बीएनएस एवं आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: रविरंजन कुमार राय
पिता का नाम: लखिन्द्र राय
निवासी: सुन्दरपुर बिरियापुर, थाना सकरा
जनपद: मुजफ्फरपुर (बिहार)


बरामदगी का विवरण

  • सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की (हरियाणा ब्रांड) – 300 पेटी

  • 10 टायरा ट्रक – 01

  • मोबाइल फोन – 01


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक – अमरजीत सिंह

  • वरिष्ठ उप निरीक्षक – रफत अली

  • उप निरीक्षक – राकेश डिमरी

  • उप निरीक्षक – वीरपाल सिंह

  • कांस्टेबल – के.डी. राणा, मो. आमिर

सीआईयू रुड़की से:

  • निरीक्षक – प्रदीप विष्ट

  • अपर उप निरीक्षक – अश्वनी यादव

  • हेड कांस्टेबल – चमन, मनमोहन भंडारी

  • कांस्टेबल – राहुल नेगी, महिपाल सिंह, अजय काला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0