विदाई समारोह राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरपुरा के प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम हुए सेवानिवृत्त

Mar 31, 2026 - 18:10
 0
विदाई समारोह राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरपुरा के प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम हुए सेवानिवृत्त

मंगलौर/नारसन ब्लॉक के ग्राम पीरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्राम प्रधान मोहम्मद इंतजार ने

प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इंतजार प्रधान ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मोहम्मद इकराम ने गांव के बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं,उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।प्रधानाचार्य के विदाई के समय विद्यालय का माहौल भावुक रहा। स्टाफ और ग्रामीणों ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की मोहम्मद इंतजार ने कहा कि मोहम्मद इकराम जी का कार्यकाल विद्यालय और गांव के लिए स्वर्णिम रहा। उन्होंने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया।

उनकी सादगी और कार्य के प्रति समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है। हम उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।मोहम्मद इकराम (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य)ने कहा कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक साधना है।मैंने पीरपुरा के बच्चों को अपना परिवार माना और कोशिश की कि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर सकूं। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से मिले सहयोग के लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा।विदा ले रहा हूं, पर विद्यालय और बच्चों से मेरा लगाव हमेशा रहेगा।इस मौके पर स्टाफगण मौ०इकराम,रविंद्र कुमार,संजय कुमार,भारत भूषण,सुनीता रानी,मुख्य अतिथि इंतजार प्रधान के गांव के सम्मानित लोग नूरहसन, अफजल,कुर्बान, नदीम अहमद, हिफाजत,आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0