डीएम मयूर दीक्षित ने परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण, ई-रिक्शा सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा....
हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा ई-रिक्शा चालकों के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में उपस्थित ई-रिक्शा चालकों से संवाद किया और उन्हें सत्यापन अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित संचालन तथा यात्रियों की सुरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल सत्यापित चालक एवं सत्यापित ई-रिक्शा ही सड़कों पर संचालित हों। बिना सत्यापन किसी भी ई-रिक्शा के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे अवैध एवं अनियंत्रित संचालन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सत्यापित ई-रिक्शाओं पर रूट-वाइज रंग-कोडित क्यूआर स्टिकर चस्पा किए। यह क्यूआर स्टिकर पुलिस द्वारा चालक एवं मालिक सत्यापन तथा आरआई द्वारा वाहन सत्यापन के उपरांत ही जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने पर संबंधित ई-रिक्शा का संपूर्ण सत्यापन विवरण प्रदर्शित होता है।
यह सत्यापन अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा स्वीकृत एसओपी के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित एवं सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा अभियान को निरंतर और प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा सहित परिवहन विभाग के सभी संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0