“उर्स मेला 2025 के दौरान अचानक हुआ था लापता नाबालिक’’

Jan 2, 2026 - 15:10
Jan 2, 2026 - 15:11
 0
“उर्स मेला 2025 के दौरान अचानक हुआ था लापता नाबालिक’’

दिनांक 17.08.2025 को वादी मुकदमा श्री मौहम्मद नूर पुत्र आलम गीर निवासी मकबरा अब्बु थाना केसर गंज मेरठ उ0प्र0 मय हरिजनो व अपने नाबालिक पुत्र फैजान उम्र 9 वर्ष को साथ लेकर उर्स मेले के दौरान जियारत करने हेतु दरगाह कलियर शरीफ आया था  जिसके द्वारा थाना स्थानीय पर आकर अवगत कराया कि साबिर पाक दरगाह कलियर से उसका बेटे फैजान अचानक से लापता हो गया है ।
इस बावत वादी मुकदमा से तहरीर लेकर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्वारा नादान बालक की गम्भीरता को लेकर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी किये तथा उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराया गया जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 239/2025 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना गम्भीर व बालक के पास मोबाईल ना होने के कारण थानाध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित विवेचक को तत्काल अभियोग का अनावरण करने व अभियुक्तों व बालक की पतारसी सुराग रसी कर शीघ्र अनावरण के आदेश जारी किये ।
विवेचक अ0उ0नि0 सूरज नेगी द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तथा सीसीटीवी कैमरा फुटेज फोटो पाम्पलेट,DCRB,SCRB, दूरर्शन,अनाथालय,सेल्टर हाऊस सोशल मिडिया वॉटसएप्प आदि आधुनिक तंत्र के आधार पर बालक की बरामदगी को लेकर कोई रास्ता नही छोडा किन्तु नही मिला अब बालक के परिजन भी उक्त बालक के मिलने की आस छोड चुके थे । किन्तु थानाध्यक्ष पिरान कलियर व मुकदमे का विवेचक अ0उ0नि0 सूरज नेगी ने हार ना मानकर बालक की खोजबीन हेतु आस नही छोडी अथक प्रयासो के बावजूद आखिर पुलिस देश के कोने कोने से तलाशती हुयी अंत मे अब मायानगरी मुम्बई पहुचीं जहां बालक का सुराग निकालते हुये बी0जे0 होम फोर चिल्ड्रन माटुंगा मुम्बई पंहुच कर बालक की शिनाख्त करते हुये संरक्षण मे लिया गया ।
बालक से पुछताछ करने पर बताया कि मेले मे दरगाह के बाहर चप्पल खोने व अपने पापा की डांट के डर से रेलवे स्टेशन पंहुचा जंहा ट्रेन मे चढ कर सीधा मुम्बई पंहुचा पुछताछ से बालक ने अपने साथ किसी प्रकार की घटना का होना नही बताया ।
लिहाजा 04 माह बाद नाबालिक बालक की आस छोडे उसके पिता रोते विलख्ते थाना पिरान कलियर पंहुचा उक्त बालक को परिजनो की सुपुर्दगी मे देकर रूखसत किया गया जाते जाते परिजनो के आंखो मे खुशी के आंशु चलक उठे जिन्होने हरिद्वार पुलिस के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-
फैजान पुत्र मौहम्मद नूर निवासी मकबरा अब्बु थाना केसर गंज मेरठ उ0प्र0 उम्र 09 वर्ष

पुलिस टीम-
1- रविन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष) 
2-अ0उ0वि0 सूरज सिंह नेगी
3-हे0का0 कुम्पाल तोमर
4-का0 595 जितेन्द्र रावत
का0 1578 भादूराम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0