सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान व कार्यक्रताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया..

Feb 22, 2026 - 13:29
 0
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान व कार्यक्रताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया..

देहरादून/सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ रमेश जोशी के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर और मिठाई खिलाकर अपने नेता का अभिनंदन किया। इस दौरान जोशी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और वातावरण 'जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा।प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और विश्वास ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी साथी एकजुट होकर जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहें।इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान ने कहा रमेश जोशी जी न केवल हमारे अध्यक्ष हैं, बल्कि हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणापुंज हैं।उनके नेतृत्व में सुराज सेवा दल लगातार जनता की आवाज उठा रहा है और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि उनके बताए पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और न्याय पहुंचाएंगे। हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं।इस मौके पर इंतजार प्रधान पीरपुरा,नौशाद अली प्रधान शिकारपुर,अकलीम त्यागी, उस्मान अली पीरपुरा,साबिर राणा बुक्कनपुर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0