लोकतंत्र की मजबूती में निभाएं अपनी भागीदारी: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना प्रपत्र, जनपद एवं प्रदेशवासियों से की सहयोग की अपील
हरिद्वार, 13 जून 2026। लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं सहभागी बनाने की दिशा में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को जनपद हरिद्वार में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाता संबंधी गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को बीएलओ श्रीमती कविता पाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र भरवाया। इस दौरान SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।
SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद हरिद्वार सहित प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा गणना प्रपत्र अवश्य भरें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी दर्ज होना एक मजबूत और निष्पक्ष लोकतंत्र की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी नागरिक निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर बीएलओ कविता पाल, सहायक नोडल अधिकारी (मीडिया) गोविन्द कुर्ल तथा स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार चमोला भी उपस्थित रहे।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के माध्यम से निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रशासन ने सभी जनपदवासियों एवं प्रदेशवासियों से इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0