मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 235 ट्रामाडोल गोलियों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार...

Jan 23, 2026 - 14:58
 0
मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 235 ट्रामाडोल गोलियों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार...

SSP के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान तेज, कोतवाली मंगलौर को मिली अहम सफलता

मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 235 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल) के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत के निर्देशन में दिनांक 22 जनवरी 2026 को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान मंगलौर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में ट्रामाडोल गोलियां बरामद की गईं। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी से यह जानकारी जुटा रही है कि वह नशीली गोलियां कहां से लाया था और इन्हें किन-किन लोगों तक सप्लाई करने की योजना थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित नशा तस्करी से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि— “नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी। किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।”

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी ग्राम रामपुर, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस सफल अभियान में उप निरीक्षक राकेश डिमरी, उप निरीक्षक वीरपाल, हेड कांस्टेबल माजिद खान तथा कांस्टेबल रविंद्र खत्री की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और सूझबूझ से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से जहां नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र के आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की खुलकर सराहना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0