उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 15 एएसपी और 7 डीएसपी के तबादले, अपराध पर लगाम कसने की तैयारी तेज

Jan 31, 2026 - 00:05
 0
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  15 एएसपी और 7 डीएसपी के तबादले, अपराध पर लगाम कसने की तैयारी तेज

देहरादून।

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेशों के तहत प्रदेशभर में 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 7 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के तबादले किए गए हैं।

इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा खुफिया तंत्र को धार देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नरेंद्र पंत बने पुलिस अधीक्षक (इंटेलिजेंस)

जारी आदेशों के अनुसार रुड़की में तैनात नरेंद्र पंत को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना – हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुभवी और रणनीतिक अधिकारी माने जाने वाले नरेंद्र पंत से अभिसूचना विभाग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विवेक कुमार बने एएसपी STF

वहीं मंगलौर में तैनात एएसपी विवेक कुमार को एएसपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) नियुक्त किया गया है। अब वे संगठित अपराध, साइबर क्राइम और अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों पर सीधी निगरानी रखेंगे। बढ़ती आपराधिक चुनौतियों के बीच यह तैनाती बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

एएसपी स्तर पर तबादले

शाहजहां जावेद खान – एएसपी कार्मिक से एएसपी यातायात निदेशालय

जोधराम जोशी – एएसपी टिहरी से उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार

राजन सिंह – एएसपी पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय

कमला बिष्ट – एएसपी CID/विजिलेंस, हल्द्वानी से एएसपी प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय

 पदोन्नति के बाद नई तैनातियां

दीपक सिंह – एएसपी टिहरी

विवेक कुमार – एएसपी STF

नरेन्द्र पंत – पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, हल्द्वानी

जूही मनराल – एएसपी पुलिस मुख्यालय

अंकुश मिश्रा – एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था

पूर्णिमा गर्ग – एएसपी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय

आशीष भारद्वाज – एएसपी CID मुख्यालय

अविनाश वर्मा – एएसपी/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा

दीपशिखा अग्रवाल – एएसपी CID/विजिलेंस, हल्द्वानी

शान्तनु पराशर – उप सेनानायक, SDRF

अनुषा बडोला – उप सेनानायक, ATC हरिद्वार

 डीएसपी स्तर पर तबादले

वंदना वर्मा – चम्पावत से देहरादून

योगेश चन्द – अभिसूचना मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय

ओशिन जोशी – टिहरी गढ़वाल से CID सेक्टर, देहरादून

भास्कर लाल साह – देहरादून से सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा

मनोज के. असवाल – देहरादून से अभिसूचना मुख्यालय

बलवंत सिंह रावत – अभिसूचना मुख्यालय से अल्मोड़ा

गोपाल दत्त जोशी – अल्मोड़ा से अभिसूचना मुख्यालय

पुलिस मुख्यालय की रणनीति

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि यह प्रशासनिक बदलाव अपराध नियंत्रण, खुफिया सूचना तंत्र की मजबूती और मैदानी पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0