ब्रेकिंग न्यूज:- कम्पनी से स्टील पाइप और अन्य समान चुराने वाले  आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कब्जे से चोरी का माल बरामद.

Jan 15, 2026 - 09:07
Jan 15, 2026 - 00:37
 0
ब्रेकिंग न्यूज:- कम्पनी से स्टील पाइप और अन्य समान चुराने वाले  आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कब्जे से चोरी का माल बरामद.

*थाना बहादराबाद की कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा था चोर*

आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कब्जे से चोरी का माल बरामद

थाना बहादराबाद की एक कम्पनी से श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर दी गई थी कि दिनांक-12.01.2026 को बेगमपुर स्थित कम्पनी विम प्लास्ट लिमिटेड में 03 कट्टे स्टील पाईप व अन्य माल चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के पर थाना बहादराबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया। जिसके बाद आज दिनांक-14.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी विशाल धीमान को बेगमपुर क्षेत्र से दबोचकर उसके निशानदेही पर चोरी किया माल कुल 250 स्टील के पाईप बरामद किये गये हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा- 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है । 

विवरण आरोपित-

1.विशाल धीमान पुत्र अनिल धीमान निवासी-बहादरपुर सैनी बहादराबाद जिला हरिद्वार

बरामदगी:- 250 पीस स्टील पाईप

पुलिस टीम

उ०नि० जगमोहन सिंह

कानि० अंकित कुमार

कानि. अवनेश राणा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0