बिग ब्रेकिंग:- भगवानपुर में ऊर्जा निगम के छापेमारी के दौरान 35 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी”

Jan 15, 2026 - 09:29
Jan 15, 2026 - 00:59
 0
बिग ब्रेकिंग:- भगवानपुर में ऊर्जा निगम के छापेमारी के दौरान 35 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी”

हरिद्वार: भगवानपुर क्षेत्र के  छापुर, चोली शहाबुद्दीनपुर और मक्खनपुर समेत कई गांव में उर्जा निगम की टीम ने छापेमारी की। जहां पर बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। इस छापेमारी को देखते हुए स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान टीम ने कुल 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस में तहरीर दी है। 

टीम की कार्रवाई को देखते हुए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ग्रामीण एक-दूसरे को फोन से वार्ता कर छापामार कार्रवाई की जानकारी देते भी दिखे। टीम की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने मौका पाकर घर की छतों पर पड़े (कटवे) कटिया उतारकर फेंक दी। वहीं उर्जा निगम की टीम द्वारा बताया गया उत्तराखंड उर्जा प्रदेश होने के बाद भी उर्जा  निगम लगातार घाटे में चल रहा है। टीम द्वारा बताया गया कि हरिद्वार जिले के समस्त क्षेत्रों मे बिजली चोरी की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही है। जिसके कारण हरिद्वार जनपद में यह छापेमारी जारी रहेगी। ताकि बिजली चोरी को रोका जा सकें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0