पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने दी दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी....
पिरान कलियर।
दरगाह पिरान कलियर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थित के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और दरगाह प्रबंधन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
अभियान के दौरान दरगाह परिसर, मुख्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानों के आगे लगाए गए टीन शेड, ठेले, फड़, अवैध निर्माण सामग्री, अस्थायी छप्पर तथा रास्ता रोककर किए गए कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया गया। कार्रवाई होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया।
मौके पर मौजूद तहसीलदार ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि दरगाह क्षेत्र श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। उनकी सुविधा सर्वोपरि है। किसी भी हाल में सड़क, नाली, मार्ग या सार्वजनिक भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरगाह प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़, अव्यवस्था और यातायात बाधा को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है, ताकि जायरीन को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिल सके। आगे भी यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
वहीं पुलिस प्रशासन ने भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0