मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह की अध्यक्षता में जिला कारागार हरिद्वार में HIV/AIDS पर संवेदीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

Jan 29, 2026 - 22:13
Jan 29, 2026 - 22:13
 0
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह की अध्यक्षता में जिला कारागार हरिद्वार में HIV/AIDS पर संवेदीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

हरिद्वार।

आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को संपूर्ण सुरक्षा केंद्र, जिला चिकित्सालय हरिद्वार द्वारा जिला कारागार हरिद्वार में HIV/AIDS विषयक संवेदीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने की, जबकि कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यशाला के दौरान सभी वक्ताओं द्वारा HIV/AIDS से संबंधित जन-जागरूकता, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं, तथा नशे की आदतों से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कारागार कार्मिकों एवं बंदियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. रमेश कुंवर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. हेमंत खर्कवाल, डॉ. राकेश गैरोला, मुख्य फार्मेसी अधिकारी द्वारा विषय से संबंधित व्याख्यान दिए गए।

डॉ. राकेश गैरोला, मुख्य फार्मेसी अधिकारी एवं उप जेलर प्रमोद द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा कारागार कार्मिकों एवं बंदियों को नशा एवं HIV जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यशाला को सफल बनाने मेंडॉ. के. के. गर्ग, सोमदेव प्रभारी जेलर, श्री खुशपाल सिंह, फार्मेसी अधिकारी श्वेता जोशी एवं उप जेलर का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान बंदी जितेंद्र सैनी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यशाला में अवनीश, पूजा धीमान, वासुदेव न्यूली, राजन बडोनी, दीपक कुमार, अशोक, मो. सलीम, विनोद तिवाड़ी सहित अन्य कारागार कर्मी एवं बंदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह द्वारा कारागार चिकित्सालय एवं पाकशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की स्वच्छता एवं व्यवस्था की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0