अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सुराज सेवा दल का तीसरे दिन भी धरना जारी
देहरादून: राजधानी देहरादून के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर 'सुराज सेवादल' का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन की गूँज अब पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है।जिससे शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।अध्यक्ष रमेश जोशी ने खुद संभाली रसोई की कमान आंदोलन के बीच एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सुराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्होंने खुद अपने हाथों से भोजन बनाने की जिम्मेदारी संभाली है। रमेश जोशी ने कहा जब तक हमारी बेटी अंकिता को इंसाफ नहीं मिलता, यह लड़ाई जारी रहेगी। मेरे कार्यकर्ता मेरे परिवार की तरह हैं और उनकी सेवा करना मेरा धर्म है।"
वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान का मिला भारी समर्थन इस अनशन को धार देने के लिए वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान अपने भारी समर्थकों के साथ धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उन्होंने तन-मन-धन से आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। इंतजार प्रधान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "अंकिता भंडारी का मुद्दा केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता का सवाल है। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, सरकार को जवाब देना ही होगा।
बढ़ता जनसमर्थन जैसे जैसे अनशन का समय बढ़ रहा है।अन्य सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुँचकर अपना समर्थन दे रहे हैं।कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा और अंकिता के परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह डेरा यहीं जमा रहेगा।
रमेश जोशी ने कहा कि आज अनशन का तीसरा दिन है। हम यहाँ राजनीति करने नहीं, इंसाफ माँगने आए हैं। अंकिता के हत्यारों को फांसी और वीआईपी (VIP) के नाम का खुलासा होने तक हमारा यह क्रमिक अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
इंतजार प्रधान (वरिष्ठ नेता) ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी के साथ जो अन्याय हुआ है, उसके खिलाफ पूरा प्रदेश एकजुट है। मैं अपने समर्थकों के साथ यहाँ अंतिम सांस तक खड़ा हूँ। सरकार की चुप्पी यह बताती है कि वह दोषियों को बचा रही है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0