श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” – डॉ. अलका आर्य

Jan 24, 2026 - 21:43
Jan 24, 2026 - 21:44
 0
श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ  “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” – डॉ. अलका आर्य

रुड़की।

श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शुक्रवार, 24 जनवरी 2026 को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में अत्यंत उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ सहभागिता कर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स से हुई प्रतियोगिताओं की शुरुआत:- खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कोच याकूब खान, प्रियंका प्रजापति एवं नगमा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो से की गई। इसके पश्चात स्लो साइकिलिंग, खो-खो एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल कौशल का परिचय दिया।

इंडोर गेम्स में भी दिखा छात्राओं का दमखम

इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर में बैडमिंटन, मुर्गा झपट, शतरंज, कैरम बोर्ड, लूडो एवं डॉट बोर्ड जैसी इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. अलका आर्य, अंजलि प्रसाद, डॉ. असमां सिद्दीकी एवं डॉ. रुचि सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास : सौरभ भूषण

उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव सौरभ भूषण ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं राष्ट्रीय, राज्य एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। प्रमुख प्रतियोगिता परिणाम कुछ इस तरह से रहा

चैंपियन ट्रॉफी – ग्रेसी (बी.ए.)

100 व 200 मीटर दौड़ – ग्रेसी (प्रथम)

400 मीटर दौड़ – पूजा देवी (प्रथम)

शॉटपुट – ग्रेसी (प्रथम)

डिस्कस थ्रो – सना (प्रथम)

स्लो साइकिलिंग – सना (प्रथम)

बैडमिंटन – सना (प्रथम)

रिले रेस – ग्रेसी, शगुल, सोफिया एवं साहिबा (विजेता)

खेल भावना के साथ संपन्न हुआ आयोजन

इसके अतिरिक्त मुर्गा झपट, खो-खो, कबड्डी एवं रस्साकशी की प्रतियोगिताएं भी सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0