सैनिक सम्मेलन में अभिभावक की भूमिका में दिखे एसएसपी डोबाल 36 पुलिस व होमगार्ड जवानों को मिला ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान
हरिद्वार।
पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित सैनिक सम्मेलन उस समय खास बन गया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मातहतों के लिए एक अधिकारी नहीं बल्कि अभिभावक के रूप में नजर आए। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी डोबाल ने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी कुशल-क्षेम जानी और व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। सम्मेलन के दौरान जवानों द्वारा रखी गई कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट व समयबद्ध निर्देश दिए गए। एसएसपी डोबाल ने कहा कि जवानों की समस्याओं का समय पर समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है, क्योंकि इससे न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है बल्कि पुलिस बल का मनोबल भी मजबूत होता है।
उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, 36 जवानों को मिली विशेष पहचान सम्मेलन के समापन अवसर पर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य, जनसेवा एवं जटिल अपराधों के सफल अनावरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले 36 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 05 महिला पुलिस व होमगार्ड कर्मी भी शामिल रहीं। सभी सम्मानित कर्मियों को दिसंबर 2025 के ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ से नवाजा गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सम्मानित जवानों को बधाई देते हुए कहा कि— “ऐसे कर्मी पुलिस विभाग की रीढ़ होते हैं। इनका समर्पण और कार्यशैली अन्य जवानों के लिए प्रेरणास्रोत है।”
दिसंबर 2025 : ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित कार्मिक
कोतवाली नगर से राहुल धनिक, थाना श्यामपुर से विनीत कुमार, थाना कनखल से संजू सैनी, कोतवाली ज्वालापुर से होमगार्ड शायरा बानो, थाना बहादराबाद से महिला कांस्टेबल नेहा डुकलान, कोतवाली रानीपुर से दीप गौड़, थाना सिड़कुल से देवेंद्र तोमर एवं संजय तोमर, कोतवाली रुड़की से गुलबहार, कोतवाली गंगनहर से फुल्लो राय व सुबोध चौधरी, थाना कलियर से सूरज नेगी व सोनू कुमार, कोतवाली लक्सर से नवीन चन्द, थाना पथरी से मुकेश राणा, थाना खानपुर से त्रेपन सिंह, कोतवाली मंगलौर से ललिता व विनोद, थाना झबरेड़ा से जय सिंह राणा, थाना भगवानपुर से अजय चन्द, थाना बुग्गावाला से देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न इकाइयों के अन्य कर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0